"भारत को जानो" प्रतियोगिता की परीक्षा का आयोजन,
लखीमपुर खीरी Aug 31, 2026 at 06:21 PM , 23गोला गोकर्णनाथ खीरी। भारत विकास परिषद शाखा गोला द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण के अंतर्गत श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रथम चरण के अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग में 120 एवं वरिष्ठ वर्ग में 280 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शीघ्र ही प्रथम चरण का परिणाम घोषित कर द्वितीय चरण के अंतर्गत क्विज परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, सचिव मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष रवि सक्सेना, प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ० द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष डॉ० आदर्श दीक्षित, डॉ सौरभ दीक्षित, मनोज मिश्रा, पीयूष पंकज बाजपेई, परविजय सिंह, रामेंद्र शुक्ला आदि सम्मानितजन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments