ऑटो चालक सेवा समिति द्वारा कोतवाल पर दबाव बनाने का आरोप

लखीमपुर खीरी , 3

धौरहरा खीरी। रविवार दोपहर बाद जेएमडी सिसैया आटो चालक सेवा समिति बैनर तले सैकड़ों आटो रिक्शा सहित चालकों ने कोतवाली प्रभारी पर समिति अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले धौरहरा पुलिस द्वारा शान्ति भंग में चालान करने को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया।इस मामले में पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में अध्यक्ष के कूदने से कार्यवाही हुई।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर लगभग दो बजे के आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों आटो रिक्शा चालक मय रिक्शा लेकर कोतवाली पहुंचे।आटो चालको ने जेएमडी सिसैया आटो चालक सेवा समिति के अध्यक्ष रामप्रताप अग्रवाल को दूसरे के दो विवाद में एंट्री होने से डायल 112 लेकर आई थी।इसी मामले से नाराज़ समिति अध्यक्ष कोतवाल दिनेश शर्मा पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। कोतवाल ने बताया कि शांति भगं की धारा में सभी का चालान भेजा गया।
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश भर में खुले अवैध बस,टैक्सी/कैब,आटो,स्टैंड समाप्त करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को पहले ही दे चुके हैं।इस मामले में अन्य आटो चालकों ने बताया कि यूनियन के अध्यक्ष होने के चलते प्रति आटो से 551 रुपए लेकर आटो का रजिस्ट्रेशन कर देते हैं।
कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने काफी पहले अवैध वसूली बंद कर दी थी। शिकायती पत्र मिलने पर यूनियन व अध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top