बेलागढ़ी चौकी की पुलिस बाइक पर हिस्ट्रीशीटर के बेटे का फोटो वायरल,पुलिसकर्मियों पर संरक्षण के आरोप।
लखीमपुर खीरी Aug 29, 2026 at 05:19 PM , 3लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर की चौकी बेलागढ़ी से जुड़ा एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल फोटो में कथित तौर पर हिस्ट्रीशीटर रामचंद्र उर्फ मचल पुत्र बच्चू के बेटे शिवपूजन निवासी पचासा को पुलिस की मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा जा रहा है।बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में दिखाई दे रही मोटरसाइकिल थाना ईसानगर की चौकी बेलागढ़ी,जनपद लखीमपुर खीरी की है। आरोप है कि उक्त बाइक को आए दिन हूटर बजाकर चलाया जाता है और पुलिस वाहन के कथित दुरुपयोग को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चाएं हैं।
मामले में चौकी बेलागढ़ी पर तैनात सिपाही पुनीत चौधरी और दरोगा मोहन सिंह की भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि,वायरल फोटो की सत्यता,बाइक किसके नाम/कब और किन परिस्थितियों में शिवपूजन के पास थी तथा पुलिसकर्मियों की इसमें क्या भूमिका है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी पुलिस वाहन किसी गैर-पुलिस व्यक्ति द्वारा चलाया गया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से वायरल फोटो की जांच कराकर वाहन के इस्तेमाल और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस की बाइक आम व्यक्ति तक कैसे पहुंची और उसे चलाने की अनुमति किसने दी मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सकेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments