*मोहाना नदी में तेज बहाव, कटान के मुहाने पर जसनगर-तिकुनिया मार्ग और रेलवे ट्रैक*
लखीमपुर खीरी Aug 27, 2026 at 06:50 PM , 22तिकुनियां खीरी
नेपाल में आई तेज बाढ़ का असर भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी में भी दिखाई देने लगा है। कर्णाली नदी के रास्ते पानी का तेज बहाव मोहाना नदी में पहुंचने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तेज बहाव के चलते जसनगर-तिकुनिया रेलवे ट्रैक और बांध रोड पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
कटान बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। रेलवे ट्रैक और बांध रोड को कटान से बचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नदी के तेज बहाव से पूर्व में लगाए गए पत्थरों के कटने के बाद विभागीय अधिकारियों की निगरानी में ईंट, रोड़ा आदि सामग्री डालकर कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार बचाव सामग्री डाली जा रही है, ताकि रेलवे ट्रैक और बांध रोड को सुरक्षित रखा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नदी का बहाव इसी तरह तेज रहा तो कटान और बढ़ सकता है। विभाग की ओर से संभावित खतरे को देखते हुए बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। लेकिन कहीं कहीं कटान जारी है






_page-0001.jpg)
























Comments