जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया निकला भव्य जुलूस

लखीमपुर खीरी , 0

मोहम्मदी खीरी। बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम, अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ यह जुलूस सरैया मोहल्ले से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण करते हुए मोहल्ला किले की फील्ड में समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों के लिए लंगर, केले, सेव,शरबत , कोल्डिंग और पानी की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय निवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया इस दौरान पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूफी कमरुल हसन कादरी और मो इलियास अली ने की उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी सादगी, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का प्रतीक थी। हमें उनके जीवन और बताए गए मार्ग से सीख लेकर अपने आचरण में सादगी और प्रेम को अपनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्बास नकबी, मजीद मिया मो इरफान अली, सूफी हमीद मियां ,सूफी इदरीश अली ,सूफी साबिर अली, अमानत अली, साहिल अली, शानू अली ,शाने अली , बदी उद्दीन , हैदर अली ,अब्बास ,तौसीफ अली, साबेज मुन्ना, मो रईस, लियाकत 
 सहित और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।जुलूस के दौरान लोगों ने शांति, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम राजेश प्रताप सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। वही विद्युत विभाग के भी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top