रेलवे लाइन के लिए जनता ने दिया विधायक को ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2026 at 07:10 PM , 0धौरहरा खीरी।
सोमवार को नगरीय क्षेत्र के सैकड़ों निवासियो व मय सभासदों ने धौरहरा क्षेत्र को रेल की सौगात देने व नई रेल लाइन बिछाने के लिए रेल मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन विधायक धौरहरा को सौंपा।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित चेयरमैन व सभासदों की मौजूदगी रही।
जानकारी के मुताबिक जिले के मैलानी,से पलिया, तिकुनिया,बिछिया,मिहींपुरवा,नानपारा होते हुए गोंडा तक छोटी लाइन ट्रेन का संचालन बहुत पहले से जारी था जो कि जंगल के बीचोंबीच होने के चलते वर्ष भर में जगंली जीव जंतुओं की मौत हो रही थी।जिसको लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री ने बीतें दिनों जंगली क्षेत्र से बाहर बाहर नई लाइन बिछाने के निर्देश जारी किए उन्होंने अपने आदेश में भीरा रायबोझा होकर ट्रेन संचालन की बात कही थी।इस मामले में धौरहरा क्षेत्र का युवा वर्ग निघासन विधायक शंशाक वर्मा को अवगत करा चुके।इसी को ध्यान में रखकर सोमवार को नगरीय क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों व भाजपा नेताओं ने रामाशंकर शुक्ला नंद किशोर जायसवाल पीयुष श्रीवास्तव चेयरमैन नफीस खान सभासद राकेश चौरसिया,शौकत अली, संतराम उर्मिला देवी के साथ सैकड़ों लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने ज्ञापन को रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजने की बात कही।






_page-0001.jpg)
























Comments