श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2026 at 07:05 PM , 0धौरहरा खीरी।
सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को क्षेत्र के ज़ालिमनगर पुल के पास मौजूद स्नान घाट पर कांवरियों के साथ हजारों लोगों ने कृत्रिम संसाधनों से स्नान व जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए निकले।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईसानगर धौरहरा खमरिया पुलिस बल के साथ पीएसी बल घाट से लेकर सड़क तक मुस्तैद रहा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जालिमनगर पुल स्थिति घाट पर घाघरा नदी के पवित्र जल में स्नान करने व जल लेकर शिवालयों में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात से हजारों श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी से लेकर धौरहरा ईसानगर खमरिया थाना प्रभारी के साथ पीएसी बल के साथ बीती देर शाम से घाट से लेकर सड़कों तक मुस्तैद दिखाई पड़ा।इस दौरान कांवरियों को सकुशल आने जाने के लिए मौजूद पुलिस बल ने भारी वाहनों को सड़कों के किनारे खडा कराया था। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोहरी पुर के लोगों ने घाघरा नदी का जल लेकर श्रीलीला नाथ मंदिर कफारा श्री नारायणेश्वर महादेव मंदिर जुगुनूपुर,जंगली नाथ शिव मंदिर ऐरा,नागेश्वर महादेव मंदिर कस्बा सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments