लखीमपुर के यात्रियों ने की रेल मंत्रालय से मांग: मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की उठी आवाज
लखीमपुर खीरी Aug 21, 2026 at 05:30 PM , 1लखीमपुर खीरी:लखीमपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय से ट्रेन संख्या 05185/86 मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की पुरजोर मांग की है।यात्रियों और स्थानीय रेल प्रेमियों का कहना है कि इस रेल प्रखंड पर यह एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो 'छोटी काशी' गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर को सीधे प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम से जोड़ती है। इस रूट पर सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को अयोध्या जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।यात्रियों के अनुसार, परीक्षा स्पेशल के रूप में चलाई जा रही इस ट्रेन को यदि नियमित कर दिया जाए, तो लखीमपुर और आसपास के क्षेत्रों से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से रेल प्रशासन तक अपनी बात पहुंचानी शुरू कर दी है ताकि इस जनहित की मांग पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।































Comments