पिपरझला स्थित स्कूल में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को किया याद

लखीमपुर खीरी , 0

मितौली खीरी। पिपरझला स्थित सेंटआरवींजी किड्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी की डायरेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदानों की जानकारी दी।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर स्कूल के बच्चों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नाटकों और गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा का शानदार मंचन किया। देशप्रेम के साथ-साथ बच्चों ने सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें अनपढ़ होने से समाज को होने वाले नुकसान, मोबाइल के सही व गलत इस्तेमाल और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर इसके प्रभाव जैसे गंभीर विषयों पर बेहद प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं।छात्र-छात्राओं के इस बेहतरीन प्रदर्शन और अभिनय ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top