विद्या निकेतन के छात्र बने बैंक प्रबंधक एवं सह शाखा प्रबंधक,
लखीमपुर खीरी Aug 20, 2026 at 06:25 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी, स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र जितेन्द्र कुमार पासवान एवं मनोज बाजपेई का चयन यूनियन बैंक, मोहम्मदी रोड, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में क्रमश शाखा प्रबन्धक एवं सह शाखा प्रबंधक के रूप में हुआ है।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है।
इण्टरमीडिएट के संस्थागत छात्र रहे जितेन्द्र कुमार पासवान ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 75% तथा गणित में 96% अंक प्राप्त किये थे ।
इण्टरमीडिएट के संस्थागत छात्र रहे मनोज बाजपेई ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 65% अंक प्राप्त किये थे तत्पश्चात इन्होने डॉ के०एन० मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज, गाज़ियाबाद से इंजीनियरिंग में स्नातक किया था।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने कहा कि यह गौरवशाली उपलब्धि कड़ी मेहनत और योग्यता का शानदार परिणाम है तथा दोनों पूर्व छात्रों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनाये दी।































Comments