पीने से युवक की मौत,आक्रोशित परिजनों/ग्रामीणों ने कच्ची शराब निर्माता एवं विक्रेता के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी Aug 18, 2026 at 06:15 PM , 14विश्वकांत त्रिपाठी
"कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, शराब विक्रेता के घर के सामने शव रखकर किया हंगामा, मान मनौवल के बाद परिजन माने एडिशनल एसपी मौके पर मौजूद"
पलिया कलां लखीमपुर खीरी।तथा क्षेत्र के निघासन रोड स्थित ग्राम बोझवा में अधिक कच्ची शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को कच्ची शराब निर्माता एवं विक्रेता के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन शराब विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास के बाद परिजन माने, एडिशनल एसपी ने मौका मुआयना कर परिजनों को ढंढास बनाया, पलिया पुलिस तथा अबकारी विभाग के संरक्षण में विगत कई वर्षों से चल रहा तथा अवैध रूप से शराब निर्माण व विक्री का सिलसिला।
अवैध शराब व्यवसाई के दरवाजे पर पीकर मरा ग्रामीण, पीड़ित पक्ष ने लगाए आरोप सड़क पर जाम लगाने का प्रयास विफल, सूचना के 3 घंटे बाद पहुंची पुलिस, मामला निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे का। जानकारों ने बताया देशी शराब के अवैध कारोबार में संलिप्प्त व्यक्ति ने आबकारी विभाग और पुलिस तथा राजनीतिक सफेद पोश के संरक्षण में करोड़ों की संपत्ति बनाई, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का है संरक्षण प्राप्त।
बताया जा रहा है कि ग्राम बोझवा निवासी मोहन उर्फ लाले पुत्र रामचरन उक्त शराब विक्रेता के यहां से प्रतिदिन कच्ची शराब लाकर उसका सेवन करता था। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव लेकर विक्रेता के घर के सामने पहुंच गए और वहीं शव रखकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्का पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब विक्रेता से सुविधा शुल्क लेकर क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री कराई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुलेआम शराब की बिक्री के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर ग्रामीणों में पुलिस और शराब विक्रेता के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए शराब विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की। मौके पर एडिशनल एसपी सहित पुलिस बल मौजूद और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों का कहना है कि उक्त शराब विक्रेता ने शराब बेंच कर अकूत सम्पत्ति हासिल की है आज के समय में आलीशान मकान और तमाम प्रापर्टी का मालिक होने साथ-साथ दर्जनों मुकदमो में वांक्षित भी बताया गया है।































Comments