धूमधाम से निकली विशाल तिरंगा यात्रा,शहीदों को किया नमन मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय दीक्षित बोले 15 अगस्त हमारा सबसे बड़ा त्योहार
लखीमपुर खीरी Aug 16, 2026 at 05:05 PM , 17नगर विकास राज्यमंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र राठौर धनंजय मोदी के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
लखीमपुर खीरी।15 अगस्त के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत पैला से नीमगांव तक एक विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र राठौर 'धनंजय मोदी' के कुशल नेतृत्व में निकाली गई। देशभक्ति के रंग में डूबी इस यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी वीर शहीदों को याद कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया।
आजादी का दिन सबसे बड़ा त्योहार: संजय दीक्षित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता संजय दीक्षित ने तिरंगा यात्रा की सराहना करते हुए कहा, "15 अगस्त के इस पावन पर्व को हम सबको एक त्योहार की तरह मनाना चाहिए। आज के दिन एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटनी चाहिए, क्योंकि इसी आजादी की बदौलत आज हम अपने बाकी सारे त्योहार खुलकर मना पा रहे हैं। इसलिए हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार 15 अगस्त ही है, जिस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी।"
क्षेत्र के राष्ट्रप्रेमियों का मिला भारी समर्थन
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में मुख्य सहयोगी के रूप में संदीप गौतम, कृष्णा अवस्थी, जितेंद्र राठौर, रोहित मिश्रा और सुधाकर अवस्थी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के राष्ट्र प्रेमी बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल को देशभक्ति के उल्लास से सराबोर कर दिया।
देश का गौरवशाली 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
लखीमपुर खीरी।यूपी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कलेक्ट्रेट सभागार लखीमपुर खीरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम आसरे शुक्ल व हरिराम शुक्ल के आश्रित के रूप में नन्द कुमार मिश्रा को सम्मानित किया।डीएम अंजनी कुमार सिंह एसपी डॉ ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र सिंह, एसडीएम लखीमपुर आदि की विशेष मौजूदगी रही।
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता दीपक पुरी ने बांटी बालूशाही
लखीमपुर खीरी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोतीपुर जिला अस्पताल ओयल में भाजपा नेता दीपक पुरी ने बालूशाही वितरित कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के पर्व को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।































Comments