राष्ट्रीय लोकदल ने उत्साह, उल्लास एवं उमंग से मनाया आजादी का जश्न’

लखीमपुर खीरी , 16

लखीमपुर-खीरी 15 अगस्त। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल लखीमपुर जिला इकाई ने जिला कार्यालय में परम्परागत ढंग से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। जिला अध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उन अनगिनत बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की चेतना को कभी गुलाम नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई दे।प्रत्येक पार्टी  कार्यकर्ता का छोटा-सा योगदान भी देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा सकता है।इसके उपरांत सभी लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा उर्फ सोनू ,पूर्व जिलाध्यक्ष सीमांब अहमद उर्फ चांद मियां, राकेश पांडे, जिला महासचिव नाजिम अली, जिला सचिव हबीब खान, अमित कुमार शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष कस्ता रामस्वरूप गौतम, मोहम्मद इरफान खान, डॉक्टर अनुराग शुक्ला, वरिष्ठ नेता प्रेमपाल सिंह, शब्बीर हुसैन उर्फ हकीम जी, सौरभ शुक्ला, पिंकू भाई, शिवकुमार शर्मा, शकील अहमद, श्रीनगर विधानसभा अध्यक्ष मध्यांश पांडे, गुरु प्रसाद, सनी कश्यप, विकास गुप्ता, अतीक खान, नगर अध्यक्ष बाल गोविंद, आशीष चौधरी, संदीप जी सहित बहुत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top