मिश्रीलाल हाई स्कूल में निकली भव्य तिरंगा रैली
लखीमपुर खीरी Aug 14, 2026 at 06:40 PM , 14लखीमपुर खीरी। मढिया बाजार स्थित मिश्रीलाल हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली मढिया बाजार होते हुए तिलक मैरिज लॉन तक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
समाजसेवी रामदास वर्मा ने रैली में शामिल बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मढिया पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।
तिरंगा रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की।































Comments