हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुए डॉ. आशुतोष गुप्ता

लखीमपुर खीरी , 38

समाजसेवियों व शुभचिंतकों ने दी विदाई


गोला खीरी:भोलेनाथ के अनन्य भक्त और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशुतोष गुप्ता एक बार फिर पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। डॉ. गुप्ता की यह दूसरी कैलाश मानसरोवर यात्रा है। उनके प्रस्थान से पूर्व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और इष्ट मित्रों ने 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों, मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के बीच उन्हें उत्साहपूर्वक विदाई दी और उनकी सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की।भव्य विदाई समारोह में उमड़े नगर के गणमान्य लोग
काठमांडू मार्ग से होकर कैलाश मानसरोवर की इस कठिन और पवित्र यात्रा पर जा रहे डॉ. आशुतोष गुप्ता को विदा करने के लिए गोला गोकर्णनाथ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला "रिंकू" और रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज पुरवार ने उन्हें पटका और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। पंडित लवकुश अवस्थी की अगुवाई में विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर पिंटू शुक्ला, संजय सैनी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, राम मोहन गुप्त, कपिल पुरवार, गौरव गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूजा पुरवार, डॉ. ए.पी. सक्सेना, गौरी शंकर पाण्डेय, आशीष गुप्ता, मनोज कश्यप और राघवेन्द्र वर्मा आदि ने डॉ. गुप्ता को शुभकामनाएं देकर विदा किया।लखीमपुर एलआरपी बाईपास पर भी हुआ जोरदार स्वागत गोला से प्रस्थान करने के बाद लखीमपुर एलआरपी बाईपास पर भी डॉ. आशुतोष गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। यहाँ उपस्थित सभासद अजय गुप्ता "लकी", समाजसेवी आशीष गुप्ता "कफ़ारा वाले", रूपम गुप्ता 'सोनी', राज गुप्ता "पिंकू", अरुण कुमार गुप्ता और राजेश आदि ने डॉ. आशुतोष को पटका पहनाकर अपनी निज शुभेच्छाएं और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।शुभचिंतकों में भारी उत्साहडॉ. आशुतोष गुप्ता के इस पावन सफर पर रवाना होने के समय उनके प्रस्थान पूर्व हर्षोल्लास व्यक्त करने और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर संजीव दीक्षित, रवींद्र कटियार, योगेश कन्नौजिया, मोहम्मद कामरान, सुधीर कुमार शुक्ला, निशू गुप्ता, सुधीर, नवीन, अभिषेक, बृजेश, रितेश पुरवार, राहुल, जयदेवी, कोमल, सुमन सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहे। पूरा माहौल शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Related Articles

Comments

Back to Top