पत्रकार के साथ जानकी अस्पताल में मारपीट लाठी डंडों से किया हमला, केस दर्ज

लखीमपुर खीरी , 29

लखीमपुर खीरी:कोतवाली सदर इलाके में स्थित जानकी अस्पताल में विज्ञापन के सिलसिले में गए एक स्थानीय पत्रकार के साथ अस्पताल स्टाफ और चिकित्सकों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2) 351,352(2) के अंतर्गत मुकदमा संख्या 0652/2026 प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश नगर फतेहपुर-सैंधरी के रहने वाले पत्रकार आशीष गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता 11 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे जानकी अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने अस्पताल में मौजूद महिला चिकित्सक को अपना परिचय दिया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई संदेश विज्ञापन जारी करने के संबंध में बात की।आरोप है कि विज्ञापन की बात सुनते ही महिला चिकित्सक अचानक भड़क गईं और पत्रकार के साथ गाली-गलौज करने लगीं। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद अन्य चिकित्सकों और अस्पताल के स्टाफ ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पत्रकार आशीष गुप्ता को शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि जब वह नीचे गिर गए, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक (अवर निरीक्षक) धर्मेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top