ढकवा चौकी पर कन्या भोज और भंडारा आयोजित
लखीमपुर खीरी Aug 12, 2026 at 05:56 PM , 23गोला गोकर्णनाथ खीरी। पवित्र सावन माह की शिवतेरस पर ढकवा पुलिस चौकी स्थित शिव मंदिर पर जनकल्याण और धार्मिक आस्था व समरसता को लेकर अखण्ड पाठ कराया गया चौकी प्रभारी जय नारायण यादव और अरविंद कुमार फौजी के प्रयास से बुधवार को पुलिस और क्षेत्रीय सहयोग से कन्या भोज और भंडारे का आयोजन हुआ प्रसाद में श्रद्धालुओं को सब्जी पूड़ी और हलवा वितरित किया गयाभंडारे में ढकवा चौकी क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं बल्कि जनता के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग स्थापित करना भी है उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।































Comments