कुकरा में शांतिपूर्ण तरीके से निकला चेहल्लुम का जुलूस ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर मांगी अमन की दुआ

लखीमपुर खीरी , 32

लखीमपुर-खीरी।कुकरा कस्बे में मंगलवार देर रात चेहल्लुम का पर्व पारंपरिक रीति रिवाज और अकीदत के साथ मनाया गया इस अवसर पर बैंड बाजे और ढोल ताशों की मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और तय मार्गों पर जियारत कर दुआएं मांगीं कस्बे में दो प्रमुख जुलूस निकाले गए पहला जुलूस भीरा रोड स्थित गुलशन चौराहे से शुरू होकर चमन चौराहा होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचा दूसरा जुलूस जटपुरा रोड से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा और कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरा जुलूस के दौरान मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और गम का माहौल नजर आया दोनों जुलूस प्रमुख बाजारों और निर्धारित मार्गों का भ्रमण करने के बाद देर शाम कर्बला पहुंचे यहां गमगीन माहौल में परंपरागत तरीके से ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया इस दौरान लोगों ने भाईचारे और अमन चैन के लिए दुआएं कीं  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा मैलानी थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्या कुकरा चौकी इंचार्ज संजय कुमार संसारपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव और बांकेगंज चौकी प्रभारी अंकुर कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा इसके साथ ही नायब तहसीलदार कानूनगो और लेखपाल भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे  

भीरा रोड गुलशन चौराहा चमन चौराहा जटपुरा रोड और बड़ा चौराहा समेत पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा अधिकारियों की सतर्कता से चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top