रामजी अधिनियम' पर पंच सम्मेलन बीडीओ की अध्यक्षता में हुआ आयोजित
लखीमपुर खीरी Aug 11, 2026 at 05:47 PM , 18'पंचायती राज की सक्रिय भागीदारी पर जोर
लखीमपुर-खीरी। विकास खंड धौरहरा के सभागार में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार के रामजी अधिनियम के अंतर्गत मंगलवार 11 अगस्त को पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की। इसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व समस्त कार्यालय स्टाफ ने भाग लिया।
बीडीओ ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित लोगों को बताया गया कि
रामजी अधिनियम का उद्देश्य - ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका योजना निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक ग्राम पंचायत योजना की तैयारी एवं अनुमोदन जनभागीदारी से प्लान बनाना
परिवारों का पंजीकरण और ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड - जॉब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा यू
निष्पादन निगरानी के तहत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर फोकस करते हुए कन्वर्जेंस अर्थात विभिन्न सरकारी योजनाओं का समन्वय कर अधिकतम लाभ पहुंचाना है।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतें ही विकसित भारत की रीढ़ हैं। रामजी अधिनियम के माध्यम से पंचायतों को और अधिक अधिकार व जिम्मेदारी मिलेगी इसलिए सभी प्रधान और सचिव अपने गांव में योजनाओं का समय से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
सम्मेलन में सभी प्रतिभागियों ने पंचायती राज को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।































Comments