रोटरी क्लब द्वारा दंत परीक्षण शिविर का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 54

लखीमपुर खीरी। सोमवार को रोटरी क्लब द्वारा प्राथमिक विद्यालय, राजापुर में एक दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं रोटेरियन डॉ. संजय मल्होत्रा द्वारा कक्षा प्रथम से पंचम तक के लगभग 200 बच्चों तथा विद्यालय के 12 शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का दंत परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संजय मल्होत्रा ने बच्चों को दाँतों की उचित देखभाल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दाँतों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि डेंटल मॉडल के माध्यम से समझाई और बच्चों को बताया कि रात में सोने से पहले ब्रश करना दाँतों की सेहत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन  मिठाई, चॉकलेट एवं टॉफी खाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने समझाया कि अधिक मीठा खाने से दाँतों में कीड़ा लगने (Dental Caries) की संभावना बढ़ जाती है।
शिविर के दौरान डॉ. संजय मल्होत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग 80 प्रतिशत बच्चों के दाँत स्वस्थ एवं सामान्य पाए गए, जो एक संतोषजनक स्थिति है। बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों तथा स्टाफ को दाँतों की नियमित देखभाल के लिए रोटरी क्लब लखीमपुर की ओर से टूथपेस्ट एवं टूथब्रश भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट रोटेरियन अमिताभ निगम व अन्य रोटेरियन सेक्रेटरी अरुण सिंह वासिफ खान,संदीप गुप्ता सहित रोटेरियन अमित अवस्थी अमरकांत अग्रवाल उपस्थित रहे और शिविर के सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु अवस्थी समस्त शिक्षक एवं स्टाफ तथा बच्चों द्वारा रोटरी क्लब के सभी रोटेरियंस का इस उपयोगी एवं स्वास्थ्यवर्धक पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया।
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top