कुकरा में चहेल्लुम ताजिया मेला आज, अकीदत के साथ होंगे कुकरा के कर्बला में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे ताजियें।

लखीमपुर खीरी , 21

9 अगस्त को चौक सहित निर्धारित स्थानों पर रखे गए थे ताजिये, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल मुस्तैद।

कुकरा, खीरी। कस्बा कुकरा में चहेल्लुम ताजिया मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्थानीय परंपरा एवं इस्लामी कैलेंडर के अनुसार चहेल्लुम का आयोजन सफर माह की 25 तारीख को किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 9 अगस्त को कस्बे के विभिन्न निर्धारित स्थानों के साथ ही चौक पर ताजिये रखे गए थे। अब 11 अगस्त को पूरे एहतराम, अकीदत और धार्मिक परंपरा के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

चहेल्लुम के अवसर पर कस्बे में श्रद्धालुओं और अकीदतमंदों की आवाजाही बढ़ने की संभावना। कस्बा कुकरा के गढ़ी मोहल्ला, चमन चौराहा,भीरा रोड, जटपुरा रोड,पश्चिम मोहल्ला,रजा नगर, सलेमपुर,सैनपुर,गजाधरपुर,प्रबनगर,मूडा़ खजुहा,रोशन नगर सहित आदि प्रमुख स्थानों पर रखे गए ताजियों को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। ताजिया जुलूस और मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।

इधर, चहेल्लुम ताजिया मेले के साथ कांवड़ यात्रा को देखते हुए थाना मैलानी पुलिस एवं कुकरा चौकी प्रभारी संजय कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी पुलिसकर्मियों को सतर्क किया गया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुकरा में चहेल्लुम का आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार श्रद्धा और सम्मान के साथ होता आ रहा है। आज 11 अगस्त को होने वाले सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को लेकर अकीदतमंदों में विशेष उत्साह है।

Related Articles

Comments

Back to Top