छोटी काशी के लिए निकली शिव भक्तों की टोलियां

लखीमपुर खीरी , 20

धौरहरा खीरी।
नगर पंचायत क्षेत्र से रविवार को तीन टोलियों के जत्थे अलग-अलग जगहों से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत धौरहरा कस्बे के संत फकीर दास स्मारक,नागेश्वर महादेव मंदिर व रामनवमी मंदिर परिसरो से अलग अलग जत्थों में भोले नाथ के भक्त कांवरिए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए वहां सभी लोग मौजूद महाकाल को पवित्र घाघरा के जल से जलाभिषेक करेंगे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस बल के साथ पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, अनूप अवस्थी, योगेन्द्र मिश्रा,पवन वर्मा, बाबूराम चौरसिया अनिल चौरसिया सहित कस्बे के संभ्रांत लोगों ने सभी कांवरियों का मुंह मीठा कराके सकुशल नगर क्षेत्र के बाहर तक छोड़ने गये।

Related Articles

Comments

Back to Top