बेशकीमती सागौन के एक पेड़ को अज्ञात लोगों ने काटा

लखीमपुर खीरी , 17

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। बीती रात किसान के खेत लगे बेशकीमती सागौन के एक पेड़ को अज्ञात लोगों ने काट डाला।इस दौरान खेतों की रखवाली को गये किसानों के मौके पर पहुंचते ही सभी लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटी लकड़ी व मय वाहन तांगा किसान के सुपुर्द कर दिया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन समाचार प्रेषण तक वन विभाग से कोई भी जिम्मेदार नही पहुंच पाया।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजनपुरवा निवासी राम-लखन पुत्र चंद्र भाल के खेत में लगा बेशकीमती सागौन का एक पेड़ काटकर तांगे पर लादते वक्त खेतों की रखवाली को गये किसानों के मौके पर पहुंचते ही शातिर लकडकट्टे भाग निकले। किसानों की सूचना पर पहुंचे किसान व पुलिस ने लकड़ी मय तांगा को किसान के सुपुर्द कर दिया।इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रकरण वन विभाग से संबंधित है।वही इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है लेकिन समाचार प्रेषण तक वन विभाग का कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंच सका।

Related Articles

Comments

Back to Top