राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया, मृत बंदर का किया अन्तिम संस्कार,

लखीमपुर खीरी , 36

गोला गोकर्णनाथ खीरी, बिजुआ स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक बेजुबान बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। इस संवेदनशील मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने त्वरित कदम उठाते हुए न केवल मृत बंदर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया, बल्कि प्रशासन को एक गंभीर हादसे के प्रति सचेत भी किया है। कमलजीत मंडल मंत्री (बिजुवा) ने बताया इस घटना के मुख्य कारण यह है कि स्वास्थ्य केंद्र के अंदर ट्रांसफार्मर बॉक्स जमीन से बहुत नीचे लगा है और हाई वोल्टेज तार 11 हजार लाइन का तार इस बॉक्स से छू रहा था। जिससे तार की चपेट में आने से इस हद से का शिकार एक बंदर बन गया और मौके पर ही बंदर की जान चली गई। कार्यकर्ताओं द्वारा अंतिम संस्कार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जीव के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए मृत बंदर का पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान संगठन के कमलजीत मंडल महामंत्री,आकाश कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष,छोटू भाई,हैप्पी गुप्ता,राजा भाई,प्रशांत कुमार श्रीवास्तव,अभिषेक मिश्रा,बब्लू भाई, अवनीश कुमार,विकास कुमार और यश गुप्ता मौजूद रहें।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने कारकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस जानलेवा लापरवाही को तुरंत सुधारने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि ट्रांसफार्मर बॉक्स को खंभे पर अधिक ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाए। खुले और लटकते तारों को तुरंत सुरक्षित और दुरुस्त किया जाए।भविष्य में इंसानों या अन्य मूक पशुओं के साथ होने वाली किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।यह घटना दर्शाती है कि सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों जैसे अस्पताल परिसर में बिजली उपकरणों का असुरक्षित होना कितना घातक साबित हो सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top