कुछ लोगों को "रास" नहीं आ रहा रामलीला मैदान,व स्कूल का सौंदर्यीकरण

लखीमपुर खीरी , 65

पलिया कलां खीरी। नगर के एतिहासिक रामलीला मेले की तैयारियों को लेकर मेला ग्राउंड के समतलीकरण,नाली निर्माण,तथा अवषेश रा-मटेरियल से फिलिंग कार्य श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में जोर शोर से शुरू किया गया,जिससे रामलीला मंचन सहित मेलार्थियों व दुकानदारो सहित नगर व क्षेत्र वासियों को दिक्कत न हो।
             इसी क्रम में वर्षो पूर्व लगे रिलायंस टावर, मैरिज लान, सहित अन्य अतिक्रमण को भी अब मेला ग्राउंड पूरी तरह हटा दिया गया है,साथ ही बालिका विद्यालय मार्ग को ईंट भट्ठे से निकले अवषेश रा-मटेरियल से दुरुस्त कराने का काम चल रहा है।
       वहीं कुछ कथित स्वघोषित मौका परस्त नगर सेवक तरह-तरह की भ्रांतियों व अफवाहों का प्रचार-प्रसार कर धार्मिक व सामाजिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top