चोरी का नहीं हुआ खुलासा 2 महीने से परेशान पीड़ित
लखीमपुर खीरी Aug 06, 2026 at 05:32 PM , 34लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत ग्राम देवरिया में 12 जून सन 2026 को हुई चोरी की रिपोर्ट थाना फूलबेहड़ में दर्ज कर ली गई परन्तु गरीब 2 माह होने को हैं पुलिस न तो सामान बरामद कर पाई है ना ही चोरों को पकड़ नहीं पाई है। चोरी से परेशान व्यक्ति से पुलिस चौकी कि पुलिस पीड़ित से पूँछती है कि आपको किसी पर शक है बताओ हम उसको पकड़ कर जेल भेज देंगे। पीड़ित व्यक्ति देवरिया निवासी कासिम का पुत्र हामिद ने थाना फूलबेहड़ में 12 जुलाई सन 2026 को इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने रात में चांदी व जेवरात जिसमें चांदी की चार जोड़ी पायल एक जोड़ी सोने के कंगन एक जोड़ी झुमके सोने के तथा अन्य तमाम सामान जेवरात आदि चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस अभी तक चोरी का सामान तथा चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है इससे पहले कई जगह मंदिरों में,दाउदपुर में चोरी की घटनाएं घटी परंतु लापरवाह पुलिस ने अभी तक किसी भी घटना को उजागर नहीं किया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस रात्रि में ठीक से गश्त भी नहीं करती है चौकी प्रभारी यादव जी,जो की सीतापुर जिले के निवासी बताए जाते हैं जब से सुंदरवल चौकी पर आए हैं तब से चोरों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। इस चौकी पर दो उपनिरीक्षक तैनात हैं फिर भी अपराधों का सिलसिला बना हुआ है।































Comments