सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में द्वितीय मासिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू
लखीमपुर खीरी Aug 05, 2026 at 06:48 PM , 32लखीमपुर खीरी। विद्या भारती से संबद्ध विद्यालय, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में बुधवार (05 अगस्त 2026) से वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 की द्वितीय मासिक परीक्षाएं अत्यंत शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गईं।परीक्षा के प्रथम दिन विद्यालय के प्रबंधक रवि भूषण साहनी, प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह और उप प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा प्रमुख चंद्रपाल सिंह एवं कार्यालय प्रमुख विघ्न विनाशन के साथ प्रबंध तंत्र ने सभी कक्षाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने शिशुओं के बैठने की व्यवस्था को देखा और छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश देकर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा के पहले दिन कुल नामांकित 605 शिशुओं में से 593 भैया/बहन परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा को पूरी शुचिता और नियमों के साथ संपन्न कराने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।































Comments