वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापना के लिए सक्रिय सहभागिता करेंगे समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त
लखीमपुर खीरी Aug 05, 2026 at 06:45 PM , 29लखीमपुर खीरी।कपिलश फाउंडेशन "छोटी काशी काव्य कुंभ 4.0 (सीजन 4) में लखीमपुर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त 'अमर' भी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापना के लिए सक्रिय सहभागिता करेंगे।कपिलश फाउंडेशन द्वारा स्वरचित गीतों के 75 घंटे से अधिक के विश्व रिकॉर्ड स्थापना के लिए आगामी 02 से 05 अक्टूबर के मध्य रॉयल लॉन, गोला गोकर्णनाथ (छोटी काशी) उत्तर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे "छोटी काशी काव्य कुंभ 4.0 (सीजन 4) के लिए के लिए देश के 5 राज्यों तेलंगाना, बिहार, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर तथा उत्तर प्रदेश से "द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" द्वारा 25 पंजीकृत गीतकारों की (प्रथम) सूची आयोजकों द्वारा जारी की गई है। निर्गत सूची के क्रम में प्रसारित पोस्टर के अनुसार लखीमपुर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त 'अमर' भी अन्य सृजनकारों सहित इस वर्ल्ड रिकॉर्ड आयोजन का हिस्सा बन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।इससे पहले भी वर्ष 2024 में कपिलश फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे और संयोजक यतीश चंद्र शुक्ल के संयोजन में आयोजित किए गए "काव्य कुंभ सीजन 02" में भी राम मोहन गुप्त सफलतम सहभागिता कर काव्य पाठ और सत्र संचालन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सहभागी बन चुके हैं।































Comments