विद्या भारती विद्यालय में "मासान्त आचार्य दक्षता वर्ग" सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 17

लखीमपुर खीरी । विद्या भारती विद्यालय, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मन्दिर मिश्राना में जुलाई माह के अंतिम कार्य दिवस पर "आचार्य दक्षता वर्ग" का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से किया।सत्रवार गतिविधियां:प्रथम सत्र: श्रीमती पूजा यादव द्वारा वार्षिक गीत का सस्वर अभ्यास,द्वितीय सत्र विजय शंकर तिवारी द्वारा इंग्लिश स्पीकिंग का अभ्यास,तृतीय सत्र,ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने वैदिक गणित के निखिलं सूत्र व ध्वजांक सूत्र से भाग के प्रश्न करवाए,अंतिम सत्र: कक्षा 1 से 5 तक हिन्दी व्याकरण का 100 अंकों का प्रश्नपत्र हल कराया गया,विद्यालय व्यवस्थापक रवि भूषण साहनी ने प्रथम विघ्न विनाशन, द्वितीय चन्द्र पाल सिंह और तृतीय नरेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित करने की घोषणा की।कार्यक्रम में शिशु मन्दिर एवं शिशु वाटिका का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top