अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर IV फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
लखीमपुर खीरी Aug 04, 2026 at 06:22 PM , 18लखीमपुर खीरी ।अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक चला चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर IV फुटबॉल टूर्नामेंट हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट में यूपी के विभिन्न स्कूलों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लगभग 85 टीमों ने हिस्सा लिया।
*विजेता सूची:*
*अंडर-19*: प्रथम - आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ, द्वितीय - डीपीएस कल्याणपुर कानपुर, तृतीय - पूरन चंद्र विद्या निकेतन कानपुर व आर्मी पब्लिक स्कूल एलबीएस मार्ग लखनऊ
*अंडर-17*: प्रथम - आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ फर्रुखाबाद, द्वितीय - आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर, तृतीय - सनबीम स्कूल अयोध्या व करमदेवी मेमोरियल एकेडमी कानपुर
*अंडर-14*: प्रथम राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी गोला, द्वितीय - अवध इंटरनेशनल स्कूल अयोध्या, तृतीय - विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर व सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल हरदोई
*विशेष पुरस्कार*: गोल्डन बूट - सैफ, गोल्डन ग्लव्स - आशुतोष व विवेक कुशवाहा, बेस्ट प्लेयर - पारस बिस्ट व मैसनम
समापन समारोह में अध्यक्ष जसमीत सिंह अजमानी, प्रबंधक ब्रह्मजीत सिंह अजमानी, प्रबंध निदेशिका हरविंदर कौर और प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा उपस्थित रहे। विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।































Comments