थरबरनगंज में सगीर खां मुस्तफा वकील गली का हाले-जार

लखीमपुर खीरी , 37

लखीमपुर-खीरी के मुहल्ले थरबरनगंज में सगीर खां मुस्तफा वकील गली में आम राहगीरों का रास्ता निकल ना काफी दुश्वार हो गया है। इसी गली में इश्तियाक के प्लाट से पानी बहता रहता है। यहां पर नाली टूटी हुई है। जिस से अब्दुल साड़ी सेन्टर नामक फर्म के आगे ग्राहकों का आना काफी मुश्किल हो गया है। अभी थोड़े दिन पहले यहां पर एक बुजुर्ग का गिरने की वजह से पैर टूट गया था। लोग बाग नगर पालिका परिषद को बददुआएं देते हुए इस मार्ग पर निकलते रहते हैं। 
व्यापारी वर्ग भी यहां पर दो ईंटें नहीं लगवा पा रहे हैं, जिस से कि जलभराव की समस्या सब दिन के लिए खत्म हो जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top