शैक्षिक उन्नयन और अनुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मियों की बैठक संपन्न
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2026 at 07:10 PM , 32पलिया कलां लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को विद्यालय के सभागार में समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक बैठक शैक्षिक उन्नयन व अनुशासन चुस्त दुरुस्त बनाए रखना के लिए विद्यालय के प्रबंधक गोविंद गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय में समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि के संदर्भ में विद्यालय के प्रबंधक गोविंद गर्ग द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रधानाचार्य डोरी लाल भार्गव भी उपस्थित रहे। प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय की छवि जनपद में बेहतरीन विद्यालय की रही है। सभी शिक्षकों शिक्षणेत्तर कर्मचारी व अभिभावकों का फर्ज बनता है कि विद्यालय की छवि इसी प्रकार और अच्छी बनाने का प्रयास करें।
शिक्षक वर्ग समय से अपने क्लास में जाए और शिक्षण कार्य में अपना अनुपम योगदान प्रदान करे। यदि किसी को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई है तो उसका समाधान भी किया जाएगा।































Comments