लखीमपुर खीरी पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, तेज रफ्तार और यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

लखीमपुर खीरी , 25

लखीमपुर खीरी। जिले में यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने और तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर इंटरसेप्टर वाहन को रवाना किया।

यह हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) प्रणाली तथा अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस है। इसकी मदद से ओवरस्पीडिंग, खतरनाक ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top