किसानों के लिए वरदान साबित हो रही महेवागंज सहकारी समिति समय पर मिल रही यूरिया

लखीमपुर खीरी , 31

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का लखीमपुर खीरी में औचक निरीक्षण

महेवागंज में किसानों को सरकारी रेट पर मिल रही खाद, व्यवस्था से दिखे संतुष्ट

लखीमपुर खीरी।खरीफ की फसल के सीजन में किसानों की सबसे बड़ी चिंता यानी खाद की किल्लत अब पूरी तरह दूर होती नजर आ रही है। जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समिति महेवागंज इस समय किसानों के लिए एक बड़ी राहत और वरदान बनकर सामने आई है। समिति परिसर में धान और गन्ना उत्पादक किसानों को समय पर और बिना किसी भागदौड़ के सरकारी रेट पर यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है।गुरुवार सुबह करीब 10 बजे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अचानक महेवागंज पहुंचकर वहाँ स्थित इफको ई-बाजार और कृभको खाद केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था को परखने के लिए केंद्र के रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबरों पर स्वयं फोन लगाया और उनसे बात की। कृषि मंत्री ने सीधे किसानों से पूछा कि उन्हें खाद मिलने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही और क्या खाद निर्धारित दर पर ही मिल रही है। किसानों से मिले सकारात्मक फीडबैक के बाद कृषि मंत्री व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।समिति के वितरक ने बताया कि समस्त संचालक मंडल की सीधी देखरेख में सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समिति कर्मचारियों द्वारा टोकन सिस्टम लागू किया गया। इस व्यवस्थित कदम की वजह से परिसर में कहीं भी कोई अव्यवस्था या अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी।खाद केंद्र पर आए किसान पीले रंग की यूरिया की बोरियों को अपने ट्रैक्टर, बाइक और ऑटो पर लादकर खुशी-खुशी घर ले जाते दिखे। सीजन के सही समय पर बिना किसी ब्लैक मार्केटिंग और तय सरकारी रेट पर खाद मिलने से क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर साफ तौर पर खुशी देखी जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top