*सेवा सागर फाउंडेशन के विशाल स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 600 से अधिक मरीजों को मिला निशुल्क इलाज और दवाएं*
लखीमपुर खीरी Jul 27, 2026 at 03:35 PM , 109*शिविर में हुई मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान, ऑपरेशन के लिए भेजे गए अस्पताल*
*मुख्य अतिथि सांसद राकेश राठौर जी और विशिष्ट अतिथि प्रहलाद पटेल जी एवं अनिल राठौर जी मौजूद रहे*
*आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा जांचों पर दी गई 50% की भारी छूट*
(केके शुक्ला/हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। मानवता की सेवा और जन-स्वास्थ्य को समर्पित संस्था सेवा सागर फाउंडेशन की टीम द्वारा रविवार को लखीमपुर भीरा पलिया रोड स्थित मालपुर बाजार में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) का सफल आयोजन किया गया। सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ी। शिविर के दौरान लगभग 600 मरीजों (OPD) का निशुल्क पंजीकरण कर उन्हें मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और दवाएं वितरित की गईं।
इस विशाल शिविर को सफल बनाने में सेवा सागर फाउंडेशन की कोर टीम का विशेष योगदान रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर राम बिलास सिंह, उपाध्यक्ष नितीश खन्ना (एडवोकेट), प्रबंधक डॉक्टर सुधीर राठौर, सचिव अनिल मिश्रा, सचिव राहुल सिंह सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला और आए हुए मरीजों की सेवा की। संस्था के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प जताया।
शिविर में क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों से कोई परामर्श शुल्क (फीस) नहीं लिया गया। शिविर में प्रमुख रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल राणा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभित जायसवाल और जनरल फिजिशियन डॉ. अमित राठौर मौजूद रहे। नेत्र रोग विभाग द्वारा विशेष रूप से मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें आगे के निशुल्क इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। इसके साथ ही डॉ. जितेंद्र जी और उनकी आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम द्वारा मरीजों की विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें 50% की विशेष छूट पर की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद (सीतापुर) राकेश राठौर जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल जी और पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक माननीय अनिल राठौर जी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सेवा सागर फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों का आयोजन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी का काम करता है।































Comments