नगर के न्यू एन टी आई पब्लिक स्कूल में मानसून रेनी डे मनाया गया

लखीमपुर खीरी , 43

मोहम्मदी खीरी नगर के न्यू एन टी आई पब्लिक स्कूल में वर्षा दिवस का आयोजन करके वर्षा ऋतु के आगमन का स्वागत करते हुए मानसून रेनीडे मनाया गया इस अवसर पर सभी रंग बिरंगी पोशाक में आए और सभी साथ नीली छतरी ले विद्यार्थियों ने उल्लास के साथ एकत्र होकर छतरियों के साथ इंद्रधनुष बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया कागज की नाव बनाकर पानी में बहाया विद्यार्थियों ने क्राफ्ट वर्क किया तथा आर्ट की पुस्तिका पर वर्षा ऋतू का चित्र बनाकर उसमें रंग-बिरंगे रंग भरे विद्यार्थी नीली छतरी नचाकर संगीत पर झूमे विद्यार्थियों द्वारा छतरियों पर बनाया गया इंद्रधनुष आकर्षण का केंद्र रहा विद्यालय के प्रबंधक शाहनवाज खान ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराया इस कार्यक्रम में प्रबंधक समेत सभी अध्यापक अध्यापिकाएं व स्टाफ के साथी उपस्थित रहे

Related Articles

Comments

Back to Top