80 साल से अंग्रेज डीएम का जिला प्रशासन कर रहा महिमा मंडन कई अंग्रेज डीएम अच्छे थे ! डीएम खीरी।
लखीमपुर खीरी Jul 26, 2026 at 05:25 PM , 42लखीमपुर खीरी। अंग्रेज शासन को बेदखल करने के लिये स्वतंत्रता संग्राम का बड़ा आंदोलन हुआ।कई स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए। जेल काटी। 12 बेंत की सजा भोगी।1920 में अंग्रेज डीएम विलियम डगलस खीरी का तीन स्वतंत्रता संग्राम सैनिको नसीरुद्दीन, माशूक, बशीर ने सर काट कर हत्या कर दी। 1921 में तीनों को फांसी दी गयी। यूपी सरकार ने इन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। 1924 में अंग्रेजों ने अपने प्रिय डीएम की स्मृति में विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट का पंजीकरण किया। सचिव सरस्वती प्रसाद को बनाया। देश 15 अगस्त 47 को आजाद हुआ।ट्रस्ट की स्थिति में कोई परिवर्तन नही हुआ।102 साल से एक ही परिवार का सचिव है।करीब 60 दुकाने हैं।लाखों वर्ग फिट का मैदान है। सभागार है।ट्रस्ट का अध्यक्ष डीएम है। 102 वर्ष के आय व्यय का कोई हिसाब पब्लिक डोमेन में नही है। स्वततंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित विलोबी का नाम हटाने की मांग कर रहे है। गृह विभाग ने भी
डीएम को 8 महीना पहले इस बावत पत्र लिख कार्यवाई करने के निर्देश दिए थे।
डीएम खीरी अंजनी कुमार सिंह इस प्रकरण को काफी हल्के से लेते हैं। कहते हैं कि कई अंग्रेज डीएम अच्छे थे।
प्रश्न यह है कि अंग्रेज डीएम ने यादगार में कौन काम किया । विलोबी मेमोरियल का अर्थ क्या।
सरकार गंभीरता से ले और विलोबी का नाम हटे नही तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित आंदोलन संघर्ष करेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments