दो नेपाली 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पहुंचे जेल
लखीमपुर खीरी Jul 23, 2026 at 06:45 PM , 24 पलिया कलां लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा थाना क्षेत्र स्थित मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान गौरीफंटा–बनकट्टी मार्ग पर करन बहादुर गुर्खा पुत्र नर बहादुर गुर्खा, निवासी गोदावरी नगरपालिका वार्ड नं. 8, जिला कैलाली (नेपाल), उम्र 22 वर्ष तथा बाल अपचारी मनोज धामी पुत्र टेक बहादुर धामी, निवासी बेला कोटी वार्ड नं. 9, जिला कैलाली (नेपाल), उम्र 16 वर्ष को एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान करन बहादुर गुर्खा के कब्जे से 2.66 ग्राम ब्राउन शुगर, बाल अपचारी मनोज धामी के कब्जे से 2.43 ग्राम ब्राउन शुगर तथा स्कूटी की डिग्गी से 3.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस प्रकार कुल 8.58 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इस संबंध में थाना गौरीफंटा पर मु.अ.सं. 19/26, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
बरामदगी का विवरण:
करन बहादुर गुर्खा से – 2.66 ग्राम ब्राउन शुगर।
मनोज धामी से – 2.43 ग्राम ब्राउन शुगर स्कूटी की डिग्गी से – 3.49 ग्राम कुल बरामदगी: 8.58 ग्राम ब्राउन शुगरब्राउन शुगर बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments