नगर पालिका में ₹76.02 लाख के सरकारी फंड में धांधली कर किया बंदर बांट,जांच की मांग
लखीमपुर खीरी Jul 23, 2026 at 05:47 PM , 23पलिया कलां लखीमपुर खीरी। के पलिया कलां में मोहल्ला किसान द्वितीय के मंदिर हेतु स्वीकृत ₹76.02 लाख का सरकारी फंड बिना अनुमति दूसरी जगह खर्च करने का आरोप।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना सक्षम अनुमति कार्यस्थल बदलकर शासनादेश और उत्तर प्रदेश वित्तीय नियमावली का सीधा उल्लंघन किया गया है।
शिकायतकर्ता ने नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर चेयरमैन सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने का भी लगाया आरोप।
साथ ही पत्र में प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने, सरकारी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।































Comments