पुलिस की सक्रियता से लापता बालक बरामद
लखीमपुर खीरी Jul 25, 2026 at 02:30 PM , 31लखीमपुर खीरी: थाना फरधान क्षेत्र के अंतर्गत छोटी नहर के पास बकरी चराने गए एक बालक के साथ नींबू तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पास में लगे नींबू के पेड़ से नींबू तोड़ने के दौरान बाड़े में मौजूद अंश मिश्रा ने बच्चे को डांट दिया, जिससे घबराकर शिवा (10 वर्ष), निवासी मनकापुर, कहीं चला गया। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी अंश मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बच्चे के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी निराला तिवारी एवं पूरी पुलिस टीम की तत्परता और सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।































Comments