26 जुलाई से नई ट्रेन कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस
लखीमपुर खीरी Jul 23, 2026 at 02:25 PM , 37पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए सीधे लखनऊ पहुंचेगी ट्रेन, छात्रों-व्यापारियों को बड़ी राहत
(केके शुक्ला)
*लखीमपुर खीरी।* रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत नई *कासगंज–ऐशबाग दैनिक एक्सप्रेस* का शुभारंभ *26 जुलाई* को *पूरनपुर रेलवे स्टेशन* से किया जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा 22.07.2026 को जारी पत्र CC-175/2026 के अनुसार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने *15312 कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस* और *15311 ऐशबाग–कासगंज एक्सप्रेस* के संचालन को मंजूरी दी है।
- *15312 कासगंज से*: कासगंज 04:20 बजे → ऐशबाग 13:00 बजे
- *15311 ऐशबाग से*: ऐशबाग 14:00 बजे → कासगंज 22:40 बजे
यह नई दैनिक एक्सप्रेस *कासगंज, उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर* होते हुए *ऐशबाग (लखनऊ)* तक जाएगी।
लेटलैंग में प्रमुख स्टॉप: *पीलीभीत 07:35, मैलानी 09:25, सीतापुर 10:50*
*16 कोच की LHB रेक*
ट्रेन में कुल *16 कोच* की LHB रेक लगेगी। प्राइमरी मेंटेनेंस कासगंज में होगा। वाटरिंग स्टेशन *मैलानी* रहेगा।
इस नई रेल सेवा से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला, लखीमपुर और सीतापुर क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों को राजधानी लखनऊ तक सीधे और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। अभी तक इस रूट पर सीधी दैनिक एक्सप्रेस न होने से लोगों को कई बार बस या अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था वैसे भी इस रूट पर गेज परिवर्तन के बाद पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था नहीं हो रही है जिससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और उन्हें विभिन्न साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में यह ट्रेन यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी।
रेलवे ने निर्देश दिए हैं कि इस सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और उद्घाटन स्पेशल सेवा के रूप में भी चलाया जा सकता है।































Comments