धौरहरा क्षेत्र में तेंदुए का हमला, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 06:45 PM , 42प्रेमनगर जंगलमटेरा की घटना, शव पोस्टमार्टम को भेजा, वन विभाग की टीम ने चलाया तलाशी अभियान
*धौरहरा, खीरी।* वन रेंज क्षेत्र के *ग्राम प्रेमनगर जंगलमटेरा* में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानवरों के लिए घास काटने गई *45 वर्षीय महिला राजकुमारी पत्नी राजकुमार* को हिसंक जीव *तेंदुए* ने अपना शिकार बना लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजकुमारी घर से जानवरों के लिए घास काटने निकली थी। इसी दौरान जंगल से सटे खेत में तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के *सैकड़ों ग्रामीण* मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना पर *पुलिस, वन विभाग की टीम और क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक तिवारी* मौके पर पहुंचे। टीमों ने तेंदुए की तलाश के लिए आसपास के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद *पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय* भेज दिया।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल से लगे गांवों में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फसल कटाई और घास काटने के दौरान जंगल किनारे जाने पर जान का खतरा बना रहता है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुबह-शाम अकेले जंगल या खेतों की तरफ न जाएं। बच्चों और महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments