भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 35

पलिया कलां खीरी। भारतीय जनता पार्टी पलिया विधानसभा के तत्वावधान में बुधवार को संपूर्णानगर रोड स्थित टाइगर टेल्स रेस्टोरेंट में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रामनिवास यादव ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और मजबूत बूथ ही संगठन की विजय का आधार है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पलिया विधायक रोमी साहनी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए बूथ अध्यक्षों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी देवेंद्र चतुर्वेदी, विनय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top