सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा: ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर रोप दी धान की फसल
लखीमपुर खीरी Jul 21, 2026 at 06:45 PM , 29विधायक के दखल के बाद बीडीओ ने दिया 2 दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन
लखीमपुर खीरी। विकासखंड लखीमपुर सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झसिया में सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जलमग्न और जर्जर मुख्य मार्ग की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क के बीचों-बीच धान की फसल रोप दी और वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों द्वारा मोर्चा खोले जाने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।विधायक के हस्तक्षेप पर पहुंचे बीडीओमामले की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने तत्काल इस विषय में हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार तत्काल प्रभाव से दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था।2 दिन के भीतर काम शुरू होने का मिला आश्वासनधरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे बीडीओ संदीप कुमार ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। बीडीओ ने मौके पर ही ग्रामीणों को लिखित और मौखिक आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल से ही सड़क पर राबिस (मलबे) की पटाई का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि जलभराव से राहत मिल सके। इसके साथ ही अगले दो दिनों के भीतर पूरे मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया जाएगा।ग्रामीणों ने स्थगित किया धरनाखंड विकास अधिकारी के त्वरित एक्शन और जल्द से जल्द पक्की सड़क बनवाने के पुख्ता आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस नारकीय स्थिति को झेल रहे थे, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि विधायक के हस्तक्षेप और बीडीओ के वादे के बाद उन्हें इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।मौके पर पहुचे खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार लखीमपुर सदर बदहाल व्यवस्था को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए है।






_page-0001.jpg)
























Comments