मीडिया के हस्तक्षेप के बाद अध्यक्ष ने किया खाद हेतु चेक पर हस्ताक्षर कर्मचारियों का वेतन भी निकाला
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 06:42 PM , 25लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत मोजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में दो माह से खाद तथा कर्मचारी का वेतन अध्यक्ष के द्वारा चेक पर हस्ताक्षर न किए जाने के कारण किसान तथा कर्मचारी परेशान थे इसकी जानकारी मीडिया को लगी तब मीडिया ने सहकारी समिति सुंदरवल पहुंचकर किसान तथा संचालक मंडल उपाध्यक्ष तथा पूर्व संचालक सत्य प्रकाश मिश्रा से वार्ता कर जानकारी की तो पता चला कि अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला न ही किसानों के लिए खाद हेतु चेक पर हस्ताक्षर कर रहे हैं न ही कर्मचारियों का वेतन निकाल रहे थे। मीडिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सारी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से साझा करते हुए समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया तब अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला ने खाद वाली चेक पर हस्ताक्षर कर खाद मंगवाने का निर्देश सचिव को दिया तथा दो माह से कर्मचारियों का लटका वेतन भी निकाल दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments