रघुनगर बनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता, पचपेड़ा को दी मात
लखीमपुर खीरी Jul 20, 2026 at 06:25 PM , 56SSB 3rd वाहिनी चंदन चौकी के तत्वावधान में हुआ फाइनल मुकाबला, 200 लोगों ने उठाया आनंद
*लखीमपुर खीरी।* नागरिक कल्याण योजना के तहत *तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सी समवाय चंदन चौकी* द्वारा *20.07.2026* को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया गया।
फाइनल मुकाबला *रघुनगर और पचपेड़ा* की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में *रघुनगर की टीम विजेता* रही। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि * अजय कुमार पांडेय, द्वितीय कमान अधिकारी* और *दलजीत सिंह, सी समवाय प्रभारी* की उपस्थिति में मैच का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई दी और खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस आयोजन में *मुकेश वंशल मुखिया, मनोज कुमार, चंदन चौकी थाना प्रभारी* सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीण *150* और *SSB कार्मिक 50* सहित कुल *200 लोगों* ने मैच का आनंद लिया।
SSB अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। साथ ही युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।






_page-0001.jpg)
























Comments