स्टाफ को वेतन नहीं,किसानों को खाद नहीं हाल ए मौजमाबाद सहकारी समिति

लखीमपुर खीरी , 92

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत मोजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में दो माह से अध्यक्ष के चेक पर हस्ताक्षर न होने के कारण सचिव खाद नहीं मांगा पा रहा है जिससे कि किसाने की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। जब संवाददाता सुंदरवल समिति पर गया तो वहां पर बैठे उपाध्यक्ष ने बताया कि अध्यक्ष महोदय चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं जिससे समिति में खाद नहीं आ रही है इस बात की पुष्टि अन्य संचालकों ने भी की है इस संबंध में और सहकारिता सहायक निबंधक प्रवीण कुमार से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने बताया कि अभी मैं दिखवाता हूं तथा अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला को फोन लगाया गया तो घंटी जाती रही परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। किसानों के हमदर्द पूर्व संचालक सत्य प्रकाश मिश्रा समाजसेवी ने किसानों से कहा है कि मैं कल अध्यक्ष से बात करूंगा तथा आप लोगों की समस्या बताऊंगा अगर अध्यक्ष नहीं सुनते हैं तो हम आपकी बात सहकारिता विभाग के अफसर को बताऊंगा। किसानों का कहना है कि सचिव अध्यक्ष के आपस की लड़ाई है हम लोगों को क्यों पीसा जा रहा है तथा हमारी फसल बर्बाद होने के कगार पर है हम लोगों की बात को सुनने वाला कोई नहीं है आपस की लड़ाई में हम लोगों की फसल बर्बाद हो रही है तथा सहकारिता विभाग के अफ़सर खाद ठीक से बटवाने में भी असफल दिखाई दे रहे हैं। बताते हैं कि संचालक मंडल तथा उपाध्यक्ष कई बार अध्यक्ष से कह चुके हैं लेकिन कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। स्टाफ को भी दो माह से वेतन नहीं मिला है जिससे वह भी भुखमरी की कगार पर है।

Related Articles

Comments

Back to Top