आदेश की मनमानी व्याख्या से 50 साल पुराना घर उजाड़ा, पीड़ित परिवार बेघर

लखीमपुर खीरी , 81

लखीमपुर-खीरी। ग्राम बुढ़नापुर मझरा में ग्राम समाज की जमीन पर 50 साल से रह रहे एक परिवार को कथित प्रॉपर्टी माफिया ने बेघर कर दिया। 

पीड़ित शारिक हुसैन जैदी का आरोप है कि गाटा संख्या 431 के आदेश के आधार पर गाटा 443 पर बने उनके मकान पर कब्जा कर लिया गया। जबकि बैनामे और राजस्व अभिलेखों में गाटा 443 सरकारी भूमि दर्ज है। पहले किराएदार बताकर मुकदमे किए गए, फिर बुजुर्ग मां नजमा परवीन को पक्ष बनाकर एक कमरे का आदेश पूरे मकान पर लागू कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि 2011 में खेत खरीदने के बाद रास्ते की सरकारी जमीन को हड़पने के लिए यह साजिश रची गई। इस चक्कर में कई अन्य परिवार भी प्रभावित हुए हैं।

पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से बैनामा, पैमाइश और न्यायालय के आदेशों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच होने पर पूरा सच सामने आ जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top