राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 हेतु पंजीकरण जरूरी, डी आई ओ एस,
लखीमपुर खीरी Jul 19, 2026 at 06:33 PM , 98गोला गोकर्णनाथ खीरी,
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के अग्रणी कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। जिला एकेडमिक समन्वयक विनोद कुमार ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वह अपनी स्थानीय समस्या को लेकर शोध कार्य का प्रदर्शन कर सकें और समस्याओं को वैज्ञानिक विधि से हल करने की दिशा में सीखने समझने का प्रयास करें। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह ने बताया कि 2026 के आयोजन के लिए मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार है इसके तहत 5 उपविषयों पहला अपशिष्ट प्रबंधन (कम करना, पुनः उपयोग, पुन प्राप्त करना, पुनः डिजाइन और पुनः चक्रण ) दूसरा ऊर्जा (अन्वेषण , प्रयोग , सुधारना और विकसित करना) तीसरा जल (संचयन, उपयोग , पुनः चक्रण और संरक्षण ) चौथा खाद्य कृषि एवं स्वास्थ्य और पांचवा सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली का अनुप्रयोग है। जिला एकेडमिक समन्वयक एवं जिला समन्वयक विज्ञान क्लब सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (10 से 14 वर्ष) और सीनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष ) में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके तहत पांच उपविषयों में से किसी एक पर दो सदस्यीय विद्यार्थियों की टीम शोध परियोजना प्रस्तुत कर सकती है। विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराने हेतु https://n-csc.in/ पर पंजीकरण करना जरूरी है।इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक खीरी श्री विनोद कुमार मिश्र ने सभी बोर्डो से संचालित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को आदेश पत्र जारी कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा है। डॉ अनिल कुमार ने 6 से 8 तक संचालित विद्यालयों के शिक्षकों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण समय से कराने हेतु सभी एस आर जी तथा ए आर पी से समन्वय स्थापित करने को कहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments