गश्त को धता बताकर चोरों ने हाथ किया साफ

लखीमपुर खीरी , 28

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात पुलिस गस्त को धता बताते हुए किसान के घर से अज्ञात चोरों ने तीन जगह दीवाल काटकर सोने चांदी के जेवरात फूल व पीतल के बर्तनों सहित 12 हजार की नगदी पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को चोरी होने की तहरीर सौंप दी।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा में चोरों ने पुलिसिया गस्त को चिढ़ाते हुए गांव निवासी खिलाड़ी पुत्र राधेश्याम तमोली के मकान में पिछले हिस्से में तीन जगह से दीवाल काटकर सोने का झाला 01,हार 01,नथुनी 01,10 जोड़ा बिछुआ,पायल चुटकी,पीतल गगरा 10,फूल थाली 07,लोटा 03,कटोरा 03 सहित 12 हजार की नगदी पार करते हुए चुनौती दी । घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को सौंप दी।
हल्का प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि हम कोर्ट में रिमांड लेने आए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top